Uttrakhand News :आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा रविवार से हुई शुरू,22 से 29 सितंबर तक आदि कैलाश यात्रा करेंगे यात्री

0
ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं मंडल विकास निगम की तरफ से संचालित आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा रविवार से शुरू हो गई।

दूसरे चरण का प्रथम बैच में 15 यात्रियों के दल को आदि कैलाश के लिए रवाना किया गया।

जिसमें सात पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। इन यात्रियों को रविवार सुबह 6:05 बजे काठगोदाम से एक कार और एक बस के माध्यम से केएमवीएन भीमताल लाया गया।

केएमवीएन के मैनेजर संजय कुमार आर्या एवं अन्य कर्मियों ने कुमाऊंनी म्यूरियल पर फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उपहार के रूप से सभी यात्रियों को कुमाऊंनी टोपी पहनाई। इसके बाद इन यात्रियों को सुबह 8:04 बजे आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:चम्पावत: CM धामी की घोषणा को मिली गति, पुरानी जेल की भूमि पर बनेगा आधुनिक ओपन एयर थियेटर

💠यात्री 22 से 29 सितंबर तक आदि कैलाश यात्रा करेंगे

कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम विजय नाथ शुक्ल के निर्देशानुसार दूसरे चरण के प्रथम बैच में 15 यात्रियों के दल को आदि कैलाश यात्रा के लिए भेजा गया। यह यात्री 22 से 29 सितंबर तक आदि कैलाश यात्रा करेंगे। इनमें तीन कर्नाटक, पांच बैंगलुरु, एक महाराष्ट्र, तीन तमिलनाडु और तीन जम्मू के यात्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:डीएम की पहल और प्लस एप्रोच फाउंडेशन के सहयोग से संवरा बदहाल आशियाना, राजपुर में जर्जर मकान का हुआ जीर्णोद्धार

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है। हर दल के लिए कर्मचारी गाइडों की तैनाती भी की है।

केएमवीएन भीमताल के मैनेजर संजय कुमार आर्या ने बताया कि आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किया जा चुका है। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *