Champavat News:चम्पावत: CM धामी की घोषणा को मिली गति, पुरानी जेल की भूमि पर बनेगा आधुनिक ओपन एयर थियेटर

मा. मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली गति, पुरानी जेल की 1.062 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरण की स्वीकृति

गोरलचौड़ मैदान के समीप बनेगा ओपन एयर थियेटर, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चम्पावत स्थित पुरानी जिला कारागार की 1.062 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में अपर सचिव श्रीमती तृप्ति भट्ट द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

मा.मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार गोरलचौड़ मैदान के समीप पुरानी जेल की भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा आधुनिक ओपन एयर थियेटर का निर्माण किया जाएगा। इससे जनपद में सांस्कृतिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित मंच उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत जिला चिकित्सालय में लगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शासन से भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभागों के समन्वय से आगे की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर परियोजना को गति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ खेल भूमि भी बन रहा है: सीएम धामी

उन्होंने कहा कि ओपन एयर थियेटर के निर्माण से चम्पावत के पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई पहचान मिलेगी तथा यह परियोजना जनपद के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Advertisement