चम्पावत जिला चिकित्सालय में लगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

 

चम्पावत जिला चिकित्सालय में लगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

 

 

 

 

चम्पावत,(सूवि/विशेष संवाददाता): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरस्थ और आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को जिला चिकित्सालय चम्पावत में एक दिवसीय ‘मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। साईं सुखदा हॉस्पिटल, बरेली के सहयोग से आयोजित इस शिविर में जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, मुख्य अतिथि दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय और विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

 

 

 

आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस हो रहा है सीमांत चम्पावत

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से आज सीमांत जनपद चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि वर्तमान में जनपद में MRI मशीन और ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो चुकी हैं। इससे स्थानीय स्तर पर ही मरीजों की गंभीर जांच और उपचार संभव हो पा रहा है, जिससे उन्हें उच्च उपचार के लिए अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण सत्र महज 'खानापूर्ति', चर्चा से भागी सरकार: मनोज तिवारी

 

 

 

 

घर के पास मिले बड़े विशेषज्ञ

सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में बरेली के साईं सुखदा हॉस्पिटल से आए विभिन्न विधाओं के नामचीन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहे:

हृदय रोग (Cardiology)

किडनी रोग (Nephrology)

हड्डी एवं जोड़ रोग (Orthopedics)

प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण को ₹231.91 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने रामगंगा बांध समेत 12 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

फीटल मेडिसिन एवं आईवीएफ

एंडोक्रिनोलॉजी (हार्मोन एवं अंतःस्रावी रोग)

पेट एवं लिवर रोग (Gastroenterology)

 

 

 

 

टेलीमेडिसिन सुविधा का भी लाभ उठाने की अपील

साईं सुखदा हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक (Managing Director) सुश्री सौम्या अग्रवाल ने जानकारी दी कि अस्पताल द्वारा टेलीमेडिसिन की सुविधा भी संचालित की जा रही है, जिसके जरिए दूर-दराज के मरीज ऑनलाइन माध्यम से भी देश के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से ऐसे शिविरों और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

 

 

 

 

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, साईं सुखदा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. शरद अग्रवाल, एमडी सुश्री सौम्या अग्रवाल सहित जिला चिकित्सालय के तमाम चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Advertisement