अल्मोड़ा नगर में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: पार्किंग में अव्यवस्था और गंदगी पर जताई नाराजगी, संचालक को नोटिस देने के निर्देश

 

अल्मोड़ा नगर में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: पार्किंग में अव्यवस्था और गंदगी पर जताई नाराजगी, संचालक को नोटिस देने के निर्देश

 

 

 

 

अल्मोड़ा,  (सूवि/विशेष संवाददाता): जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को अल्मोड़ा नगर क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और सार्वजनिक नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान शिखर तिराहा स्थित नगर पालिका पार्किंग में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और नगर आयुक्त को पार्किंग संचालक के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

शिखर तिराहा पार्किंग की अव्यवस्था पर जिलाधिकारी सख्त

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जब शिखर तिराहा स्थित नगर पालिका पार्किंग पहुंचे, तो वहां बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन और परिसर में चारों तरफ फैली गंदगी देखकर असंतोष जताया। उन्होंने नगर आयुक्त को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने और परिसर में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए पार्किंग संचालक को नोटिस थमाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्किंग स्थलों पर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क कराया जाए, ताकि उपलब्ध जगह का अधिकतम उपयोग हो सके और आम जनता को असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान: सीएम धामी

 

 

 

 

टैक्सी स्टैंड और खोल्टा सीढ़ी मार्ग की सुध ली

जिलाधिकारी ने टैक्सी स्टैंड तिराहे से खोल्टा जाने वाले सीढ़ी मार्ग का भी जायजा लिया। मार्ग पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज, झाड़ियों और गंदगी का संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

पानी के रिसाव (लीकेज) को तत्काल ठीक किया जाए।

सीढ़ी मार्ग पर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था हो।

मार्ग के आसपास उगी झाड़ियों का तुरंत कटान कराया जाए।

इसके अलावा, उन्होंने टैक्सी स्टैंड पार्किंग के नीचे खुले पड़े हिस्से को सुरक्षित रूप से बंद करने और वहां उपलब्ध खाली जगह का जनहित में सकारात्मक उपयोग करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल; डोनर लेकर पहुंची रेडक्रॉस, फिर भी रेफर हुई 12 वर्षीय बालिका

 

 

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी पशु अधिकार कार्यकर्ता कामिनी कश्यप द्वारा संचालित डॉग शेल्टर पहुंचे। उन्होंने शेल्टर परिसर और आसपास की व्यवस्थाएं देखीं तथा अधिकारियों को परिसर के इर्द-गिर्द झाड़ियों की कटाई कर स्वच्छता बनाए रखने की ताकीद की।“नगर क्षेत्र में स्वच्छता, सुव्यवस्थित पार्किंग और सार्वजनिक सुविधाओं का बेहतर रखरखाव संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण में पाई गई कमियों को तुरंत दूर किया जाए और अधिकारी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें

 

 

 

निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित: इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, पशु अधिकार कार्यकर्ता कामिनी कश्यप, पार्षद अमित साह, अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

Advertisement