अल्मोड़ा: सफाई आयोग के राज्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

अल्मोड़ा: सफाई आयोग के राज्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

 

 

 

अल्मोड़ा (उत्तराखंड): विकास भवन स्थित सभागार में आज उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के राज्य मंत्री ए.के. सिकन्दर पवार ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा पर्यावरण मित्रों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहार में खलल डालने वालों की खैर नहीं: अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट मोड पर, चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

 

 

 

 

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री ए.के. सिकन्दर पवार ने कहा कि समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति बेहद चिंताजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता और हमारे पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा से सीधा जुड़ा हुआ है। ऐसे महत्वपूर्ण विभाग का बैठक से गायब रहना यह दर्शाता है कि वे इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।”

 

यह भी पढ़ें 👉  त्योहार में खलल डालने वालों की खैर नहीं: अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट मोड पर, चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए वे संबंधित अधिकारियों की शिकायत पत्र भेजकर करेंगे और जवाब तलब करेंगे। मंत्री पवार ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को केवल प्रशासनिक रवैया अपनाने के बजाय मानवीय दृष्टिकोण रखकर कार्य करना चाहिए ताकि वंचित और गरीब समाज तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर पहुंच सके।

Advertisement