ग्रामीणों का भारी हंगामा: तहसीलदार और SDO को दुकान में बनाया बंधक

ग्रामीणों का भारी हंगामा: तहसीलदार और SDO को दुकान में बनाया बंधक

 

 

 

पौड़ी। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार और उपप्रभागीय वनाधिकारी (SDO) आयशा बिष्ट को एक दुकान के भीतर बंद कर बंधक बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी के खांडूसैन में गुलदार ने साढ़े तीन वर्षीय मासूम को बनाया निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से लंबित समस्याओं और प्रशासनिक अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ग्रामीणों ने अधिकारियों की बात सुने बिना उन्हें पास की एक दुकान में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव नगला तराई के प्राथमिक विद्यालय का मॉडल विद्यालय के रूप में किया उद्घाटन

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी भारी बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को समझाने और बंधक बनाए गए अधिकारियों को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

 

Advertisement