अल्मोड़ा: ‘मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’ के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए 30 श्रद्धालुओं का दल रवाना

 

अल्मोड़ा: ‘मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’ के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए 30 श्रद्धालुओं का दल रवाना

 

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी “पं. दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना” के तहत बुधवार, 4 नवंबर 2026 को पर्यटन कार्यालय अल्मोड़ा से बद्रीनाथ धाम की नि:शुल्क यात्रा के लिए 30 श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरीश कनवाल ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा ग्राम उडियारी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों में भारी उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली। प्रस्थान के समय पर्यटन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

 

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने लेप्रोसी अस्पताल में बांटे फल

 

लाभान्वित बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि सरकार की इस पहल से वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करने का सुअवसर मिल रहा है, जिससे उनका लंबे समय से देखा गया सपना साकार हो रहा है।

Advertisement