इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने लेप्रोसी अस्पताल में बांटे फल

 

 

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने लेप्रोसी अस्पताल में बांटे फल

 

 

 

अल्मोड़ा। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्बला स्थित लेप्रोसी (कुष्ठ) अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन दर्शन, राजनीतिक संघर्ष, मजबूत नेतृत्व क्षमता और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के विकास और सुरक्षा के लिए इंदिरा जी द्वारा लिए गए निर्णय सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया कीर्तिमान: सीएम धामी

 

 

 

वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी प्रमुख भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को अखंड बनाने में सरदार पटेल का योगदान ऐतिहासिक है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक: बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों पर जोर

 

 

उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहसिक नेतृत्व और सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकजुटता की भावना देशवासियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। दोनों महान जननायकों के विचार और आदर्श आज के समय में भी बेहद प्रासंगिक हैं।

 

 

 

इस अवसर पर पार्षद दीपक कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान संजय दुर्गापाल, पार्षद वैभव पांडे, पार्षद अनूप भारती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित

 

 

इंदिरा गांधी व सरदार पटेल की जयंती/पुण्यतिथि पर फल बांटे कर्बला स्थित लेप्रोसी अस्पताल में कांग्रेसियों ने दोनों महान नेताओं को दी श्रद्धांजलि

Advertisement