गुरुकुल कांगड़ी विवि में भारी हंगामा, कुलसचिव के साथ मारपीट का आरोप देखें वीडियो

 

गुरुकुल कांगड़ी विवि में भारी हंगामा, कुलसचिव के साथ मारपीट का आरोप देखें वीडियो

 

 

कर्मचारियों पर जमीन पर गिराकर पीटने का आरोप, मेडिकल कराने कनखल कोतवाली पहुंचीं कुलपति; परिसर में तनाव 

 

 

विशेष संवाददाता हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया, जब कुलपति कार्यालय के बाहर विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) प्रो. सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि आंदोलनरत कर्मचारियों ने कुलसचिव को जमीन पर गिराकर पीटा। घटना के बाद पूरे परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

 

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में पिछले करीब 15 दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। बाद में शिक्षेत्तर कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी भी इस आंदोलन के समर्थन में आ गए थे। हालांकि, शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने पर आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई थी। लेकिन शनिवार सुबह किसी बात को लेकर कर्मचारियों और कुलसचिव के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया और हाथापाई शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू, गेवाड़ घाटी में गरमाया आंदोलन

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा तत्काल मौके पर पहुंचीं। वे घायल कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं, जहां से उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरी ओर, कर्मचारी यूनियन से जुड़े प्रतिनिधि भी अपना मेडिकल कराने के लिए कोतवाली पहुंचे हैं।

 

 

 

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि कुछ कर्मचारियों द्वारा कुलसचिव के साथ मारपीट की बात सामने आई है। घटना के वक्त वे स्वयं मौके पर मौजूद नहीं थीं। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल घायल कुलसचिव का मेडिकल कराया जा रहा है।

 

 

 

 

कनखल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कुलसचिव को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर (शिकायत) प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हेलीकॉप्टर हादसा: चमोली के चाईं गांव की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दिए विस्तृत जांच के आदेश

 

 

 

 

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह कर्मचारियों और कुलसचिव के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया।

 

 

 

बता दें कि पिछले 15 दिनों से सफाई कर्मचारी व शिक्षेत्तर कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत थे, जो शुक्रवार रात समझौते के बाद समाप्त हुआ था। शनिवार सुबह पुन: विवाद गहराने पर यह घटना घटी। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा घायल कुलसचिव को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं और उनका मेडिकल कराया। कुलपति ने कहा कि घटना की जांच परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर की जाएगी। कनखल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के अनुसार, अभी किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है; पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Advertisement