चौखुटिया में मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू, गेवाड़ घाटी में गरमाया आंदोलन

 

चौखुटिया में मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू, गेवाड़ घाटी में गरमाया आंदोलन

 

 

 

 

अल्मोड़ा (चौखुटिया) अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया अंतर्गत गेवाड़ घाटी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब और तेज हो गया है। सरकार और प्रशासन द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद धरातल पर काम शुरू न होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने मंगलवार से आमरण अनशन का रुख कर लिया है। इससे पहले ग्रामीण सात सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले एक महीने से रामगंगा नदी घाट पर धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 

 

 

 

घोषणाओं के बाद भी योजनाओं पर काम ठप

आंदोलनरत ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन स्तर से केवल घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन विकास योजनाओं पर काम आज तक शुरू नहीं हो सका है। लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल या सकारात्मक कार्रवाई न किए जाने के कारण ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। इसी के चलते अब आंदोलन को और उग्र करते हुए आमरण अनशन का रास्ता चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

 

 

 

 

 

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस और लिखित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आमरण अनशन अनवरत जारी रहेगा। ग्रामीणों की चेतावनी के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकलता, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Advertisement