अल्मोड़ा मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव: हास्य कवि शंभू शिखर और लोकगायिका बेबी प्रियंका की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 

अल्मोड़ा मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव: हास्य कवि शंभू शिखर और लोकगायिका बेबी प्रियंका की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 

 

 

अल्मोड़ा (संवाददाता)। ऐतिहासिक मल्ला महल (पुराना कलेक्ट्रेट) में आयोजित सात दिवसीय ‘जय गोल्ज्यू महोत्सव–2026’ के अंतर्गत 27 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या हास्य, व्यंग्य और मधुर संगीत के नाम रही। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया, वहीं लोकगायिका बेबी प्रियंका ने मनमोहक गीतों से समां बांध दिया।

 

 

चंद्रवंशीय राजाओं की ऐतिहासिक राजधानी रहे मल्ला महल में आयोजित यह महोत्सव अल्मोड़ा की गौरवशाली विरासत और लोक संस्कृति को मंच प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में हास्य कवि शंभू शिखर ने सामाजिक जीवन से जुड़े रोचक प्रसंगों और व्यंग्यों से पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद लोकगायिका बेबी प्रियंका की सुरमयी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को लोक संगीत की दुनिया से जोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मल्ला महल में सांस्कृतिक रंगों की छटा, बीहू, गरबा और हिमाचली लोकनृत्य पर झूमे लोग

 

 

 

ये रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष अरुण वर्मा तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा उपस्थित रहे। इनके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी, ज्योत्स्ना सोहनलाल, विपिन भट्ट, त्रिभुवन आर्य, संदीप श्रीवास्तव, महेश परिहार, अश्विनी नेगी, नगर निगम के पार्षदगण, शिवराज बनोला, पीसी तिवारी, विनोद तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक और संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खत्याड़ी पेयजल योजना का विरोध: चौमू के ग्रामीणों ने रोका संयुक्त निरीक्षण, उच्चस्तरीय जांच की मांग

 

 

 

 

संस्कार कला ग्रुप के प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रकाश बिष्ट और उनकी टीम के प्रयासों की सभी ने सराहना की, जिनके संयोजन से अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर को नया मंच मिल रहा है।

 

Advertisement