करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार ने करवा चौथ पर्व पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। करवा चौथ के पावन अवसर पर आगामी 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​पिथौरागढ़ आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0: समयबद्ध और सुव्यवस्थित हों सभी व्यवस्थाएं, कलेक्ट्रेट में डीएम ने ली समीक्षा बैठक ​

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की अगाध आस्था, अटूट प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पवित्र पर्व है। राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं की भावनाओं, आस्था और समृद्ध परंपराओं का पूरा सम्मान करती है और उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार का यह निरंतर प्रयास है कि विकास की गति के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी सशक्त हों। करवा चौथ जैसे पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व परिवारों में आपसी प्रेम, विश्वास और समर्पण की भावना को प्रगाढ़ करते हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पति साहू विवाद: सीएम धामी सख्त, बोले- 'दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई'

 

 

 

 

सरकार के इस फैसले से प्रदेश की हज़ारों महिला सरकारी कर्मचारियों में हर्ष की लहर है, जिससे वे अपने परिवार के साथ इस पारंपरिक पर्व को पूरे उत्साह और आस्था के साथ मना सकेंगी

 

Advertisement