प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त, इसकी विदाई तय: काशी सिंह ऐरी

 

प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त, इसकी विदाई तय: काशी सिंह ऐरी

 

 

 

अल्मोड़ा:उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने अपने अल्मोड़ा दौरे के दौरान एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
काशी सिंह ऐरी ने गैरसैंण सत्र को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार गैरसैंण में सत्र के बहाने महज दो दिन की पिकनिक मनाने जाती है और वापस लौट आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र और विरोध प्रदर्शन से इतनी डरी हुई है कि यूकेडी कार्यकर्ताओं को गैरसैंण जाने से रोकने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि यूकेडी जनहित के मुद्दों पर अपना विरोध जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

 

 

 

 

पत्रकार वार्ता के दौरान काशी सिंह ऐरी ने कहा
उत्तराखंड क्रांति दल) “उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा मुद्दों को लेकर लड़ता रहा है। राज्य बनाने तक हम लड़ते रहे, राज्य बनने के बाद भी उत्तराखंड सही बने, आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों का राज्य बने, इसके लिए हम लड़ते रहे हैं। हमारे मुख्य मुद्दे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, भू-कानून और मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे तमाम मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। हम जनता को समझाएंगे कि इतने वर्षों बाद भी राज्य की स्थायी राजधानी नहीं बन सकी। गैरसैंण सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार का पिकनिक मनाने जैसा समय है, जहाँ दो दिन पार्टी और पिकनिक करके वापस आ जाते हैं। जनता को ठगने का काम किया जा रहा है और आने वाले चुनावों में जनता इन्हें इसका सबक सिखाएगी।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर निकाला गुस्सा

 

 

 

काशी सिंह ऐरी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य के मूल मुद्दों, भू-कानून और स्थायी राजधानी के सवाल पर जनता के बीच जाकर आंदोलन को और तेज करेगा।

 

Advertisement