गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

 

गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

 

 

 

विशेष संवाददाता गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र के मद्देनजर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सत्र के सुचारू संचालन और विधिवत कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चंपावत में 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का होगा पुनरुद्धार, 4.91 करोड़ से संवरेगी चंद राजवंश की विरासत

 

 

 

विधानसभा परिसर में हुई इस मुलाकात के दौरान तीनों नेताओं के बीच आगामी सत्र की कार्यप्रणाली, सदन की गरिमा बनाए रखने तथा विभिन्न विधाई कार्यों व चर्चाओं को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस सुनिश्चित करने के लिए पक्ष और विपक्ष के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: मतदेय स्थलों के मानकीकरण और संशोधन पर बैठक, 27 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां व सुझाव

 

 

 

 

इस दौरान दोनों प्रमुख नेताओं ने सदन की कार्यवाही को नियमानुसार और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने में सहयोग का भरोसा दिलाया, ताकि राज्य के विकास से जुड़े अहम विषयों और प्रस्तावों पर सदन में पूरी संवेदनशीलता के साथ चर्चा हो सके।

Advertisement