श्री बद्रीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 21 लाख के पार

 

श्री बद्रीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 21 लाख के पार

 

 

 

 

बद्रीनाथ धाम / चमोली भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखने को मिल रहा है। आगामी 16 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं, लेकिन कपाट बंद होने की तिथि समीप आते ही धाम में आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा है। धाम में तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 21 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

 

 

 

 

सोमवार को करीब 14 हजार तीर्थयात्रियों ने भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। विशेष रूप से कार्तिक स्नान के आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए देश-विदेश से भगवान श्री हरि नारायण के भक्त भारी संख्या में बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

 

 

 

 

मई-जून जैसा सीजन लौटा, लगी लंबी कतारें

शीतकालीन पड़ाव से पहले यात्रियों की इस भारी आमद से धाम की रौनक लौट आई है। स्थानीय होटल कारोबारी राम नारायण भंडारी ने बताया कि बदरीनाथ में एक बार फिर मई-जून के मुख्य यात्रा सीजन जैसी चहल-पहल लौट आई है। मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक श्रद्धालुओं की डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी कतारें दर्शनों के लिए लगी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव का दूसरा दिन: बच्चों ने कवि सम्मेलन में गढ़ीं 'विकसित भारत 2047' की कविताएं, सीनियर वर्ग में हुआ एकल नृत्य मुकाबला

 

 

 

 

गुनगुनी धूप और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद

बद्रीनाथ धाम में सर्द हवाओं और गुनगुनी धूप के बीच श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन-पूजन के पश्चात तीर्थयात्री बदरी पुरी के आसपास स्थित रमणीक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं।

 

 

 

 

16 नवंबर को कपाट बंद होने से पूर्व धाम में इस प्रकार का माहौल यह दर्शाता है कि कड़ाके की ठंड और मौसम के बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं आई है।

Advertisement