मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव के बयान पर भड़के अजय टम्टा, कहा- ‘बौखलाहट में मर्यादा भूल चुकी है कांग्रेस’

मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव के बयान पर भड़के अजय टम्टा, कहा- ‘बौखलाहट में मर्यादा भूल चुकी है कांग्रेस’

 

 

 

अल्मोड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दी गई विवादित टिप्पणी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तराखंडवासियों से जुड़े कथित बयान के बाद अल्मोड़ा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रेस वार्ता कर दोनों नेताओं के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

 

 

 

 

’12 सालों की हार से बौखला चुकी है कांग्रेस’ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है और उसके पास कोई ठोस नीति या मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से लगातार मिल रही चुनावी हार के कारण कांग्रेस में गहरी हताशा और निराशा छा गई है, जिसके चलते कांग्रेस नेता भाषा की मर्यादा लांघ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

 

 

 

 

अजय टम्टा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री या उनके परिवार के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया हो। इससे पहले भी कांग्रेस नेता कभी प्रधानमंत्री को ‘मौत का सौदागर’ तो कभी ‘चाय वाला’ कहकर उनके संघर्षों और मेहनत का उपहास उड़ाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं के बीच भी अपना जनाधार खो चुकी है और जनता हर बार ऐसे बयानों का करारा जवाब देती आई है।

 

 

 

 

अखिलेश यादव के बयान पर भी साधा निशाना सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का रिश्ता बड़े और छोटे भाई जैसा रहा है। उत्तराखंड का हर तीसरा-चौथा परिवार देश की सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देता है। ऐसे वीरों और राज्य के निवासियों के प्रति इस तरह की संकीर्ण बयानबाजी बेहद शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर को श्रीनगर में जुटेगा गुरिल्लाओं का गढ़वाल मंडल सम्मेलन, आंदोलन की बनेगी नई रणनीति

 

 

 

 

कांग्रेस से मांगी स्पष्टता, दोनों नेताओं से माफी की मांग अजय टम्टा ने मांग की कि मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव दोनों को अपने अमर्यादित बयानों के लिए देश और उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं से सवाल किया कि वे सपा प्रमुख के इस बयान पर चुप क्यों हैं और उन्हें इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Advertisement