अल्मोड़ा: अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक सड़क मरम्मत शुरू, पार्षद वैभव पांडे के प्रयासों को मिली सफलता

अल्मोड़ा: अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक सड़क मरम्मत शुरू, पार्षद वैभव पांडे के प्रयासों को मिली सफलता

 

 

 

 

​अल्मोड़ा नगर के व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक सड़क की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। मंगलवार को मार्ग के 210 मीटर हिस्से पर पेंच वर्क (सड़क सुधारीकरण) का कार्य प्रारंभ हुआ, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। पार्षद वैभव पांडे ने पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से इस कार्य का शुभारंभ कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का आगाज, चितई गोलू मंदिर से भरी हुंकार

​जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद रंग लाए प्रयास

​सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर वार्ड पार्षद वैभव पांडे लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह से कई बार मुलाकात कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग उठाई थी। जिलाधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को दिए गए निर्देशों के बाद यह कार्य तेजी से शुरू हो सका है। पार्षद पांडे ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

​वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील

​निर्माण कार्य के चलते अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक इस मार्ग पर कार्य पूरा होने तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन और जनप्रतिनिधि ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

​इस अवसर पर टम्टा मोहल्ला की पार्षद नेहा टम्टा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

Advertisement