हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 

हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 

 

 

 

हल्द्वानी: हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गौलापार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार फोर्ड कंपनी की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने तुरंत दुर्घटना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। प्रथम दृष्ट्या जांच में पता चला है कि सभी लोग हल्द्वानी और उसके आसपास के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

 

 

 

 

एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का बयान:

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने बताया:

“घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी, बनभूलपुरा समेत तमाम थानों की पुलिस फोर्स और ट्रैफिक व सीपीयू के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से तत्काल कार्रवाई की। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि फोर्ड कंपनी की यह कार बेहद अत्यधिक स्पीड (लगभग 120-130 किमी/घंटा से अधिक) में थी। एक अन्य गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद यह कार अपनी लेन में चल रही थी, लेकिन अचानक अत्यधिक गति और असंतुलन के कारण कई पलटी खाते हुए उल्टी दिशा में जाकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी का ऊपर का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया है और कार पूरी तरह क्रश हो गई है।”

एसएसपी ने आगे बताया कि कार में कुल चार युवा सवार थे:

यह भी पढ़ें 👉  आईसीएआर-वीपीकेएएस ने हवालबाग में आयोजित किया ‘खेत बचाओ अभियान’

हादसे में एक युवक की मौत (ब्रॉड डेड) हो चुकी है।

दो अन्य लोग अत्यंत गंभीर हालत में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

चौथी एक लड़की (छात्रा) है, जो फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है।

 

 

 

अभिभावकों और युवाओं के लिए पुलिस की अपील:

एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने आम जनता और युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि खाली सड़क देखकर अत्यधिक स्पीड में गाड़ी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। हाईवे पर भी गाड़ी की एक सीमित और नियंत्रणीय गति (लगभग 70 से 80 किमी/घंटा) ही सुरक्षित होती है। उन्होंने अभिभावकों और युवाओं से आग्रह किया है कि वाहन की गति पर नियंत्रण रखें ताकि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचा जा सके।

 

 

 

इस दुर्घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement