मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, मझखाली और ताकुला में फूंका पुतला

 

मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, मझखाली और ताकुला में फूंका पुतला

 

 

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगे 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति एवं भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। अल्मोड़ा जिले के मझखाली और ताकुला ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मंत्री रेखा आर्य का पुतला दहन किया और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

 

 

 

 

मझखाली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले किसी जनप्रतिनिधि पर यदि 210 करोड़ रुपये जैसे गंभीर वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, तो सरकार को जांच से भागने के बजाय पारदर्शिता के साथ सच्चाई जनता के सामने रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष पर तुरंत जांच एजेंसियां सक्रिय कर देती है, लेकिन अपनों पर लगे गंभीर आरोपों पर चुप्पी साध लेती है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम: नटराज इंस्टीट्यूट के कलाकारों और लोक गायकों ने बिखेरा जलवा

 

 

 

 

 

मझखाली प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदनलाल, किशोर अधिकारी, मनोज वर्मा, कुंदन परिहार, ललित मेहता, पान सिंह, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह, शिव सिंह, प्रताप सिंह बजीठा, भीम सिंह, ललित बिष्ट, राजू जलाल, अमित सिंह बिष्ट, प्रमोद कुमार, हर्षित, अंजलि, शिवानी, कमल, प्रकाश चंद, पार्वती देवी, भागा देवी, गीता देवी, माया, सरिता आर्या, उत्तम सिंह, आनंद सिंह, मदन सिंह, शंकर राम, हर राम, नीरज अधिकारी, कौशल्या देवी, गौरव कुमार, मंजू देवी, तारा राम, सुमित राम, हरीश और पुरन राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक: बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों पर जोर

 

 

 

 

उधर ताकुला ब्लॉक में बहादुर सिंह मेहता (ब्लॉक अध्यक्ष) एवं दीपक बोरा (यूथ अध्यक्ष) के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्य का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह लड़ाई बूथ स्तर तक लड़ी जाएगी।

 

 

 

 

ताकुला प्रदर्शन में बहादुर सिंह मेहता, दीपक बोरा, सुनील कुमार (SC अध्यक्ष), सुनील कुमार बाराकोटी, साहिल बाराकोटी, दीपक बाराकोटी, राजेंद्र प्रसाद, गोलू, साहिल, विक्रम, जगदीश साह, सुंदर सूयाल, प्रताप बिष्ट, नीरज बिष्ट, प्रदीप गुसाई, अनिल कुमार, प्रकाश राम, शंकर रावत, नंदन भाकूनी और हिमांशु कुमार उपस्थित रहे।

 

Advertisement