अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम: नटराज इंस्टीट्यूट के कलाकारों और लोक गायकों ने बिखेरा जलवा

 

अल्मोड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम: नटराज इंस्टीट्यूट के कलाकारों और लोक गायकों ने बिखेरा जलवा

 

 

 

 

  • विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों और ‘चटमैक्स’ गीत की प्रस्तुतियों पर जमकर थिरके दर्शक
  • एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्यों और सुरीले गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय व अंतरराज्यीय लोक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से खूब तालियां बटोरीं।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

 

सांस्कृतिक नृत्यों और गीतों की शानदार प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान देश के विविध राज्यों की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल का रायबंशी, राजस्थान का सहरिया नृत्य, कश्मीर का रऊफ, हरियाणा का घूमर और गुजरात का प्रसिद्ध सिद्धि धमाल नृत्य मुख्य आकर्षण रहे।

 

 

 

 

 

इसके अलावा, प्रसिद्ध गायक राकेश खनवाल और कमलेश कुमार के सुरीले गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। वहीं ‘पहाड़ी अम्मा’ की विशेष प्रस्तुति और ‘बिछू गैंग’ के बहुचर्चित गीत ‘चटमैक्स’ पर दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। नटराज डांस एंड फिटनेस सेंटर इंस्टीट्यूट, अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

 

 

 

 

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय (अल्मोड़ा) के कुलपति प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, निवर्तमान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, डॉ. अविनाश, हरीश कनवाल, मनीष जोशी, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, कमल बिष्ट, रजा अली अंसारी, श्रीमती किरण पंत, हरीश बिष्ट तथा श्रीमती जया साह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

सभी अतिथियों ने कलाकारों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को युवाओं में कला एवं परंपराओं को जीवित रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

Advertisement