अल्मोड़ा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक: बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों पर जोर

 

अल्मोड़ा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक: बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों पर जोर

 

 

 

अल्मोड़ा | विशेष संवाददाता भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार को पातालदेवी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य फोकस आगामी चुनावी तैयारियों, बूथ सशक्तीकरण और संगठन की मजबूती पर रहा।

 

 

 

 

 

पाँच सूत्रों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान

बैठक के मुख्य वक्ता, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन ने अपने संबोधन की शुरुआत कुमाऊँनी संस्कृति के प्रसिद्ध लोकगीत ‘बेडू पाको बारामासा’ के स्मरण के साथ की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए ‘पाँच सूत्र’—संपर्क, संवाद, समन्वय, सहयोग और समर्पण को अपने कार्यव्यवहार में उतारने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: मतदेय स्थलों के मानकीकरण और संशोधन पर बैठक, 27 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां व सुझाव

 

 

 

 

‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का मंत्र

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनावों के लिए पूरी तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मूलमंत्र के साथ हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करना होगा। प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार ने आगामी 10 से 15 नवंबर तक शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की और विपक्ष द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर उठाए जा रहे सवालों की कड़ी आलोचना की।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

 

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने की। इस दौरान विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मिली लटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज भाकुनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, विस्तारक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संयुक्त संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट और दर्शन रावत ने किया।

Advertisement