दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा: अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष छापेमारी अभियान के आदेश

 

दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा: अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष छापेमारी अभियान के आदेश

 

 

 

 

अल्मोड़ा। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों और मिठाइयों में मिलावट रोकने तथा आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद भर में विशेष अभियान चलाकर मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और समस्त उपजिलाधिकारियों (SDM) को अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त टीम बनाकर समय-समय पर अभियान चलाने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान मिलावटखोरी में दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों और व्यक्तियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से असंतोष, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने जताई आपत्ति

 

 

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अपने आदेश में कहा कि त्योहारों के समय मिष्ठान व अन्य खाद्य सामग्रियों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है, जिससे जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए जनहित में विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव हड़खोला के हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

 

 

 

इसके साथ ही समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को भी इस अभियान में शामिल कर व्यापक स्तर पर छापेमारी सुनिश्चित कराएं। प्रशासन की इस सख्ती से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

अभियान का उद्देश्य: दीपावली पर्व पर शुद्ध खाद्य पदार्थ व मिठाइयां उपलब्ध कराना।

कार्रवाई: खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक टीमों की संयुक्त छापेमारी।

सख्त चेतावनी: मिलावट साबित होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होगी कठोर कानूनी कार्रवाई।

 

 

 

Advertisement