भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से असंतोष, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने जताई आपत्ति

 

भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से असंतोष, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने जताई आपत्ति

 

 

 

अल्मोड़ा/जागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के खिलाफ की जा रही टिप्पणी को लेकर संगठन के भीतर नाराजगी के स्वर उभरने लगे हैं। भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के प्रति इस्तेमाल की जा रही अभद्र और अमर्यादित भाषा की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में शालीनता और पारस्परिक सम्मान बनाए रखने की पुरजोर अपील की है।

 

 

दीपक पाण्डेय ने जागेश्वर विधायक  मोहन सिंह मेहरा के बड़े सुपुत्र  तारा मेहरा के साले प्रकाश अधिकारी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि और प्रभावशाली दायित्व से जुड़े परिजनों से इस तरह की अशोभनीय भाषा की बिल्कुल भी अपेक्षा नहीं की जाती है। इस प्रकार की टिप्पणियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं में सवाल उठना स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को पीएम आवास योजना के तहत मिली मंजूरी; जल्द मिलेगी पहली किस्त

 

 

 

 

पूर्व प्रदेश मंत्री ने कहा, “लोकतंत्र में विचारों की असहमति और राजनीतिक मतभेद होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन सार्वजनिक संवाद और चर्चा के दौरान गरिमा, शालीनता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना बेहद आवश्यक है। जो कार्यकर्ता रात-दिन मेहनत कर संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं, उनके सम्मान और भावनाओं की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।”

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में कोसी व रामगंगा नदी संरक्षण को लेकर बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि यदि किसी बात पर असहमति है भी, तो उसे तथ्यों और तर्कों के साथ मर्यादा में रहकर व्यक्त किया जाना चाहिए। इस प्रकार की अवांछित बयानबाजी से न केवल राजनीतिक संवाद का स्तर गिरता है, बल्कि वर्षों से पार्टी के लिए निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी प्रभावित होता है।

Advertisement