पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, जिलाधिकारी ने दिलाई एकता की शपथ

 

पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, जिलाधिकारी ने दिलाई एकता की शपथ

 

 

 

 

पिथौरागढ़,  (विशेष संवाददाता): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज जनपद भर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।

 

 

 

 

 

समारोह के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ रखने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही देशवासियों के बीच आपसी भाईचारे और एकता का संदेश प्रसारित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस अवसर पर देश के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक और दूरदर्शी नेतृत्व को भी कृतज्ञता के साथ याद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  PYRE (चिता): 8 साल का संघर्ष, ऑस्कर का साथ और सिनेमाघरों में एक अंतहीन इंतज़ार की गूँज

 

 

 

 

जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों, तहसीलों और विकास खंडों में भी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे क्रॉस बैरियर, डीएम ने दिए निर्देश

 

 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र के निर्माण और उसकी अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में सरदार वल्लभभाई पटेल का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मियों से उनके आदर्शों और विचारों को अपने दैनिक जीवन व कार्यशैली में आत्मसात करने का आह्वान किया, ताकि एक सशक्त और सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

 

 

 

 

 

Advertisement