उत्तराखंड में अगस्त के पहले हफ्ते में ही बदला मौसम: चमोली की ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात, ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बढ़ी ठंडक

0
ख़बर शेयर करें -

 

उत्तराखंड में अगस्त के पहले हफ्ते में ही बदला मौसम: चमोली की ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात, ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बढ़ी ठंडक

 

 

 

ज्योतिर्मठ। पहाड़ों में लगातार जारी मानसूनी बारिश के बीच मौसम ने अचानक मिजाज बदल लिया है। क्षेत्र के उच्च हिमालयी इलाकों में अगस्त माह के पहले ही सप्ताह में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे निचले इलाकों में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

 

 

 

जांस्कर घाटी के नीलगिरी, विधान और रतवन के साथ-साथ काग भूशंडी क्षेत्र की प्रसिद्ध हाथी, घोड़ी, पालकी चोटियों और लोकपाल घाटी के सप्त श्रृंग शिखरों पर शुक्रवार सुबह ताजी बर्फ की चादर चमकती नजर आई। आमतौर पर मानसून के इस दौर में ऊंची चोटियों पर बारिश ही होती है, लेकिन इस बार अगस्त की शुरुआत में ही हुए हिमपात ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर जिले में शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान', 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

 

 

 

 

नीति-माणा घाटी में चली शीतलहर

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अचानक हुई इस बर्फबारी का असर अब निचले रिहायशी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। सीमांत नीति और माणा घाटी सहित ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) क्षेत्र में सुबह-शाम हल्की शीतलहर चलने लगी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखण्ड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, सीएम धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ

 

 

 

धूप खिलने से मिली राहत

बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद आज ज्योतिर्मठ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। दिन में हल्की धूप खिलने से सीमांत क्षेत्र के लोगों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, मौसम के इस अचानक बदलाव और समय से पहले हुई बर्फबारी को देखते हुए स्थानीय लोग आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *