लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा प्रदेश का अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, DM ने लिया जायजा

 

लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा प्रदेश का अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, DM ने लिया जायजा

चम्पावत: महिलाओं और बालिकाओं को खेल क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से चम्पावत जनपद के लोहाघाट (छमनिया) में लगभग 257 करोड़ रुपये (₹256.96 करोड़) की भारी-भरकम लागत से अत्याधुनिक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।

 

 

 

तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हॉस्टल निर्माण के साथ-साथ बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी ग्राउंड सहित रनिंग ट्रैक और दर्शक दीर्घा (स्टैंड) की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और प्रथम चरण के तहत हॉस्टल व मुख्य खेल मैदानों का काम प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत जिला चिकित्सालय में लगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

 

 

 

 

काम में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने मजदूरों (मानव संसाधन) और कच्चे माल की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य को सुबह, दोपहर और रात (तीनों शिफ्टों) में लगातार चलाया जाए ताकि समयसीमा के भीतर यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ खेल भूमि भी बन रहा है: सीएम धामी

 

 

 

बालिकाओं के खेल विकास को मिलेगी नई उड़ान

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न के तहत तैयार हो रहा यह स्पोर्ट्स कॉलेज कुमाऊं मंडल और पूरे उत्तराखंड की प्रतिभावान बालिकाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस केंद्र के बनने से स्थानीय स्तर पर ही खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अवस्थापनाएं और प्रशिक्षण मिल सकेगा।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और निर्माण कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement