अल्मोड़ा विश्व फोटोग्राफी दिवस: उदय शंकर अकादमी ने फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का किया आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा विश्व फोटोग्राफी दिवस: उदय शंकर अकादमी ने फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का किया आयोजन

 

 

 

अल्मोड़ा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 19 अगस्त को उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी द्वारा ‘हिमालय जैफर गैलरी’ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और छायाकार प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत में अकादमी के सचिव जयमित्र सिंह बिष्ट ने विश्व प्रसिद्ध छायाकार रघु राय तथा प्रख्यात पर्वतारोही निर्मल पुर्जा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ब्रॉड पीक (पाकिस्तान) के समीप हिमस्खलन में निर्मल पुर्जा के निधन पर दुख जताया और दोनों महान हस्तियों के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। बिष्ट ने कहा कि फोटोग्राफी केवल कला नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और संस्कृति के संरक्षण का एक सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: सल्ट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई, 1.64 लाख के गांजे के साथ बिजनौर का तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

 

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एवं विचार

ग्लेशियरों पर चिंता: क्लब के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह मिराल ने हिमालयी क्षेत्र में साहसिक पर्यटन के अपने अनुभवों को साझा किया और पिघलते ग्लेशियरों पर चिंता व्यक्त की।

स्लाइड शो प्रस्तुति: क्लब के उपाध्यक्ष चेतन कपूर ने “तपोवन–गंगोत्री” स्लाइड शो के माध्यम से गंगोत्री घाटी और तपोवन के प्राकृतिक सौंदर्य को तस्वीरों में जीवंत रूप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ा बयान:- राहुल गांधी की भाषा अमर्यादित और असंसकारित, इसकी जितनी निंदा की जाए कम: पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

 

 

पर्यावरण गोष्ठी: गोष्ठी के दौरान उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन, सड़क निर्माण और उनसे हिमालयी पारिस्थितिकी पर पड़ रहे प्रभावों पर गंभीर मंथन हुआ।

काव्य व चित्र संगम: देवेश बिष्ट के हिमालयी छायाचित्रों और वीरेंद्र सिंह सिजवाली की कविताओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर सारांश मंगोली, भारत साह, क्रांति जोशी, भूपेन्द्र मोहन पंत, मयंक कपकोटी, हेम रौतेला, गोकुल शाही, रमीज खान, वैभव जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *