अल्मोड़ा में रेडक्रॉस सोसाइटी के अपने भवन का निर्माण शुरू, मानव सेवा को मिलेगी नई गति

अल्मोड़ा में रेडक्रॉस सोसाइटी के अपने भवन का निर्माण शुरू, मानव सेवा को मिलेगी नई गति

 

 

 

अल्मोड़ा। मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की अल्मोड़ा इकाई को अब अपना स्थायी ठिकाना मिलने जा रहा है। शुक्रवार को झिझाड़ स्थित पार्किंग के टॉप फ्लोर पर एचडीएफसी बैंक के सामने रेडक्रॉस सोसाइटी के भवन निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर निगम के मेयर अजय वर्मा एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। लंबे समय से अपने भवन की आवश्यकता महसूस कर रही संस्था के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

 

 

स्थायी ठिकाने से सेवाओं को मिलेगा विस्तार

उल्लेखनीय है कि रेडक्रॉस सोसाइटी लंबे समय से अल्मोड़ा में सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के पदाधिकारी और सदस्य जरूरतमंद परिवारों की मदद, आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाने, बीमार एवं असहाय लोगों की सहायता, रक्तदान जागरूकता, पशु सेवा तथा अन्य जनहित के कार्यों में निरंतर जुटे रहते हैं। विषम और आपातकालीन परिस्थितियों में भी संस्था की टीम जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए तत्पर रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चुनाव से पहले धामी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, 'बैणी-भुली योजना' के तहत 5 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

 

 

 

अब तक विभिन्न सेवा गतिविधियों और समन्वय कार्यों के संचालन में भवन की कमी महसूस की जाती रही थी। भवन तैयार होने के बाद संस्था को कार्यों के संचालन के लिए स्थायी केंद्र मिलेगा, जिससे राहत सामग्री के प्रबंधन, आपातकालीन तैयारियों और भविष्य की योजनाओं को अधिक व्यवस्थित व प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

 

 

 

 

पदाधिकारियों ने जताया हर्ष

रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि अपने भवन का निर्माण शुरू होना संस्था के सदस्यों के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि मानव सेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा। इससे समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में और आसानी होगी तथा सेवाओं का दायरा बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय मेडिकल कॉलेज में ABDM और NHCX कार्यशाला संपन्न: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को गति देने पर जोर

 

 

 

 

इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा, चेयरमैन आशीष वर्मा, सचिव विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. रंजन तिवारी, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, सचिव मनोज भंडारी मंटू, उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, उपसचिव अभिषेक जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पार्षद कुलदीप सिंह मेर, नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी, कृष्ण बहादुर सिंह, जगमोहन बिष्ट, जगत तिवारी, ललित मोहन जोशी, आनंद भोज, आशीष गुरुरानी, आचार्य ताराचंद्र जोशी और नंदा देवी पुजारी अतुल पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement