रेड क्रॉस भवन का शुभारंभ समारोह कल, सोसाइटी ने किया आमंत्रित
रेड क्रॉस भवन का शुभारंभ समारोह कल, सोसाइटी ने किया आमंत्रित
अल्मोड़ा। रेड क्रॉस सोसाइटी, अल्मोड़ा के तत्वावधान में नवनिर्मित रेड क्रॉस भवन का शुभारंभ समारोह शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे भैरव मंदिर टैक्सी स्टैंड के ऊपर, एचडीएफसी बैंक के सामने, अल्मोड़ा में संपन्न होगा।
रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विनीत बिष्ट और यूथ रेड क्रॉस के चियेरमन अमित साह मोनु ने बताया कि भवन के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। उन्होंने सभी से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
आयोजन: रेड क्रॉस भवन का शुभारंभ समारोह
तिथि व दिन: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार
समय: प्रातः 10:00 बजे
स्थान: भैरव मंदिर टैक्सी स्टैंड के ऊपर, एचडीएफसी बैंक के सामने, अल्मोड़ा
