खेत बचाओ अभियान: किसानों को समझाए मृदा स्वास्थ्य और बायोइनोकुलेंट्स के लाभ

खेत बचाओ अभियान: किसानों को समझाए मृदा स्वास्थ्य और बायोइनोकुलेंट्स के लाभ

 

 

 

अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस), अल्मोड़ा द्वारा चलाए जा रहे ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत गुरुवार को देहरादून जनपद के चकराता ब्लॉक स्थित मालोट (क्वानू) गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और पर्वतीय फसलों की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जौलजीबी मेला विवाद पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया; भूपेंद्र सिंह भोज ने की निष्पक्ष जांच की मांग

 

 

 

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. पी. के. मिश्रा ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने प्लांट ग्रोथ-प्रमोटिंग (पीजीपी) बायोइनोकुलेंट्स की उपयोगिता बताते हुए कहा कि ये लाभकारी सूक्ष्मजीव मिट्टी की जैविक गतिविधि और जड़ों के विकास को बढ़ावा देते हैं, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027: तैयारियों में जुटा प्रशासन, गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरेगी गाज

 

 

 

 

वहीं, डॉ. आर. के. खुल्बे ने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से बचने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के साथ बायोइनोकुलेंट्स अपनाने का आह्वान किया। आयोजन में वाईपी-द्वितीय डॉ. श्याम मणि त्रिपाठी ने सहयोग किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 38 किसानों ने प्रतिभाग किया, जिन्हें अंत में बीज उपचार के लिए बायोइनोकुलेंट वितरित किए गए।

Advertisement