विधानसभा चुनाव 2027: तैयारियों में जुटा प्रशासन, गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरेगी गाज

विधानसभा चुनाव 2027: तैयारियों में जुटा प्रशासन, गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरेगी गाज

 

 

 

अल्मोड़ा, संवाददाता। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2027 को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में समस्त नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दिसंबर में सजेगा विंटर कार्निवल का रंग, विंटर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

 

 

 

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन एक अत्यंत संवेदनशील लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसे सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पूरे प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने सभी नामित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की नियमावलियों और दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करने को कहा, ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम या अंतिम समय की अव्यवस्था की स्थिति न बने।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के घने रिहायशी इलाके में नर और मादा गुलदार की दस्तक, CCTV में कैद हुई चहलकदमी; निवासियों में दहशत

 

 

चुनाव ड्यूटी के लिए आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता, कार्य आवंटन और उनके प्रशिक्षण की विस्तृत कार्ययोजना समय से पहले तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, परियोजना निदेशक के. एन. तिवारी सहित तमाम संबंधित विभागों के नोडल व सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement