9वां जौनपुर महोत्सव: सीएम धामी ने टिहरी गढ़वाल को दी 52 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, लोक संस्कृति और विरासत को दिया बढ़ावा

9वां जौनपुर महोत्सव: सीएम धामी ने टिहरी गढ़वाल को दी 52 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, लोक संस्कृति और विरासत को दिया बढ़ावा

 

 

 

 

टिहरी गढ़वाल, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के जौनपुर (थत्यूड़) में आयोजित भव्य ‘9वें जौनपुर महोत्सव’ में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देते हुए 52 करोड़ रुपये (52.55 करोड़) से अधिक की लागत वाली 26 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने जौनपुर क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए कई महत्वपूर्ण विकास घोषणाएं भी कीं।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बड़ी लूट: सर्राफ राजेश सोनी से 14 लाख की सनसनीखेज वारदात, बजरंग दल के सिद्धांत बडोनी समेत कई आरोपी फरार

 

स्थानीय उत्पादों और मातृशक्ति को प्रोत्साहन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न सरकारी विभागों, स्थानीय किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों (मातृशक्ति) द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, लोककला और पारंपरिक विरासत के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और उद्यमियों को अपनी पहचान बनाने का सशक्त मंच भी प्रदान करते हैं।

 

 

 

 

‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर काम कर रही सरकार जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र के साथ उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सरकार द्वारा केदारखंड और मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। साथ ही, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने और पारंपरिक विधाओं व लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान'

 

 

 

 

 

इस भव्य कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement