शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 24 उप शिक्षा अधिकारियों के तबादले, 26 नवनियुक्त अधिकारियों को मिली प्रथम तैनाती

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 24 उप शिक्षा अधिकारियों के तबादले, 26 नवनियुक्त अधिकारियों को मिली प्रथम तैनाती

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड की विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और गुणवत्तापरक बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग की ओर से प्रदेश भर के दो दर्जन (24) उप शिक्षा अधिकारियों (BEO) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) उत्तराखंड में प्रशिक्षण ले रहे 26 नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों को भी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभिन्न विकासखंडों में प्रथम तैनाती दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: नशे में धुत बेटे ने की पिता की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

विकासखंड स्तर पर मजबूत होगी शैक्षणिक निगरानी शिक्षा विभाग के इस निर्णय से प्रदेश के दुर्गम और मैदानी विकासखंडों में लंबे समय से रिक्त चल रहे उप शिक्षा अधिकारियों के पदों पर अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। नए और अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों के नियमित निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विभागीय योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बड़ी लूट: सर्राफ राजेश सोनी से 14 लाख की सनसनीखेज वारदात, बजरंग दल के सिद्धांत बडोनी समेत कई आरोपी फरार

 

 

 

सीमैट में पूरा हुआ प्रशिक्षण विभागीय जानकारी के अनुसार, हाल ही में चयनित 26 उप शिक्षा अधिकारियों का आधारभूत प्रशिक्षण सीमैट उत्तराखंड में संचालित किया जा रहा था। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत इन सभी अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग विकासखंडों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि कुल 50 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई तैनाती से मैदानी स्तर पर शिक्षा प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

Advertisement