रूह कंपा देने वाला वीडियो: देहरादून एयरपोर्ट रोड पर हाथी की दहशत, युवक को सड़क पर गिराकर ऊपर से गुजरा; रेलिंग तोड़कर जंगल में भागा देखें वीडियो

रूह कंपा देने वाला वीडियो: देहरादून एयरपोर्ट रोड पर हाथी की दहशत, युवक को सड़क पर गिराकर ऊपर से गुजरा; रेलिंग तोड़कर जंगल में भागा

 

 

देहरादून एयरपोर्ट रोड पर हाथी का हमला, युवक के ऊपर से पैर रखकर गुजरा; बाल-बाल बची जान

 

 

 

देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई, जहाँ सड़क पर आए एक जंगली हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि हाथी के बेहद करीब से गुजरने और ऊपर से पैर रखने के बावजूद युवक की जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर जंगल में भागा हाथी प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, देर रात बुलेट सवार युवक एयरपोर्ट रोड से गुजर रहा था, तभी अचानक जंगल से निकलकर सड़क पर आए एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक संतुलन खोकर सड़क किनारे गिर पड़ा। इसके बाद हाथी युवक के बिल्कुल करीब पहुंचा और उसके ऊपर से पैर रखते हुए आगे बढ़ गया। कुछ सेकंड तक मौके पर दहशत का माहौल रहा, जिसके बाद हाथी सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए वापस घने जंगल की ओर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बड़ी लूट: सर्राफ राजेश सोनी से 14 लाख की सनसनीखेज वारदात, बजरंग दल के सिद्धांत बडोनी समेत कई आरोपी फरार

 

 

 

राहगीरों ने संभाला, टला बड़ा हादसा घटना के समय मार्ग से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसमें लोगों की चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। हाथी के जंगल की ओर लौटने के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लोगों के मुताबिक, यदि हाथी वहां कुछ पल और रुक जाता, तो युवक की जान जा सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: नशे में धुत बेटे ने की पिता की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल गौरतलब है कि देहरादून एयरपोर्ट और ऋषिकेश मार्ग के दोनों ओर घना जंगल है, जो हाथियों का पारंपरिक आवागमन क्षेत्र (एलीफेंट कॉरिडोर) है। यहां अक्सर हाथी सड़क पर आ जाते हैं। इस ताजा घटना के बाद एक बार फिर वन्यजीवों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर रात के समय सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, चेतावनी संकेतक लगाने और वाहन चालकों को सतर्क करने की मांग तेज हो गई है।

 

Advertisement