उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत: अब आपदा में मौत पर मिलेंगे 8 लाख रुपये मुआवजा, अन्य श्रेणियों में भी सहायता राशि बढ़ी

उत्तराखंड में आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत: अब आपदा में मौत पर मिलेंगे 8 लाख रुपये मुआवजा, अन्य श्रेणियों में भी सहायता राशि बढ़ी

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के आपदा पीड़ितों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरा फैसला लिया है। राज्य में अब आपदा के दौरान जनहानि होने पर मिलने वाली सहायता राशि को दोगुना कर दिया गया है। पहले जहां आपदा में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता था, उसे बढ़ाकर अब 8 लाख रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू: अधिकारियों के तबादलों पर भारत निर्वाचन आयोग का शिकंजा, शासन ने जारी किए सख्त आदेश

 

 

 

 

इस संबंध में शासन की ओर से आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मृत्यु, दिव्यांगता और विभिन्न प्रकार की व्यक्तिगत क्षति के लिए संशोधित नए मानकों की सूची जारी कर दी गई है, जिससे पीड़ित परिवारों को बड़ी आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

क्षति और सहायता राशि के नए मानक (रुपये में)

राहत श्रेणी पहले (रुपये) अब संशोधित (रुपये)
मृत्यु पर मुआवजा 4 लाख 8 लाख
40% से 60% तक दिव्यांगता 74,000 94,000
60% से अधिक दिव्यांगता 2.50 लाख 3.20 लाख
गंभीर चोट (अस्पताल में 1 सप्ताह से अधिक भर्ती) 16,000 20,500
चोट (अस्पताल में 1 सप्ताह से कम भर्ती) 5,400 7,000
आजीविका – दैनिक निर्वाह सहायता (प्रतिदिन) 60 90
कपड़ों की क्षति 2,500 5,000
घरेलू वस्तुओं की क्षति 2,500 5,000
यह भी पढ़ें 👉  पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस और ट्रांसफर में आ रही रुकावट दूर करने की तैयारी, परिवहन विभाग ने शासन को भेजा पत्र

 

 

 

संशोधित दरों के लागू होने से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होने वाले नागरिकों और उनके परिवारों को सरकारी स्तर पर मिलने वाली मदद में खासी बढ़ोतरी हुई है। सरकार के इस कदम से आपदा प्रभावितों को पुनर्वास और जीवन पटरी पर लाने में काफी सहायता मिलेगी।

Advertisement