अल्मोड़ा: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जर्जर छात्रावास बनेगा आधुनिक पुस्तकालय

अल्मोड़ा: अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जर्जर छात्रावास बनेगा आधुनिक पुस्तकालय

 

 

 

 

अल्मोड़ा, संवाददाता। जिला प्रशासन शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान के विकास, भूमि सीमांकन और जर्जर छात्रावास भवन को आधुनिक पुस्तकालय में तब्दील करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

 

 

 

मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर के समग्र विकास के लिए एक सुव्यवस्थित मास्टर प्लान तैयार करने को कहा है। उन्होंने स्कूल की पूरी भूमि की पैमाइश और सीमांकन कराने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही, खेल मैदान तक सड़क संपर्क की संभावनाओं का तकनीकी परीक्षण करने और मैदान के पुराने मंच को हटाकर खेल गतिविधियों के अनुकूल माहौल तैयार करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने पहुंची महिला की अचानक मौत, मचा हड़कंप

 

 

 

 

जर्जर छात्रावास बनेगा आधुनिक पुस्तकालय परिसर में स्थित पुराने और जर्जर हो चुके छात्रावास भवन को नया रूप देने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने इस भवन का जीर्णोद्धार कर इसे एक सुविधासंपन्न और आधुनिक पुस्तकालय में बदलने के निर्देश दिए हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और शांत वातावरण मिल सके। इसके अलावा, परिसर में बने पुराने व अनुपयोगी शौचालयों को तत्काल ध्वस्त करने और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान: ग्राम ज्योली में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

 

स्मार्ट क्लास और डिजिटल व्यवस्थाओं का जायजा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का भी मुआयना किया और डिजिटल शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कक्षाओं में फर्नीचर और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की गुणवत्ता पर भी संतोष जताया तथा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।

 

 

 

 

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान दर्जा राज्यमंत्री कुंदन सिंह लटवाल, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला सहित दशहरा समिति के पदाधिकारी अजीत सिंह कार्की और वैभव पांडे भी मौजूद रहे।

Advertisement