सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के आवास पर 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। इस दुखद समाचार के मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सावित्री देवी पिछले कुछ समय से वृद्धावस्था जनित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। शुक्रवार को पैतृक निवास पर ही उनका देहावसान हो गया।
सीएम योगी के पौड़ी पहुंचने की संभावना माताजी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जल्द ही उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी उनके संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और यमकेश्वर व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।
क्षेत्र में शोक की लहर पंचूर गांव सहित पूरे यमकेश्वर और पौड़ी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व स्थानीय निवासियों ने सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पंचूर स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
