महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

 

 

महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

अल्मोड़ा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त और जनहित के मुद्दों पर मुखर बनाने के उद्देश्य से महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

 

 

 

नई टीम में संगठन के अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ काम करते हुए पार्टी की विचारधारा व जनहित से जुड़े मुद्दों को आमजन तक पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर भाजपा में टिकट की जंग तेज: आधा दर्जन दावेदार सक्रिय, आम कार्यकर्ता खामोश

 

 

 

ताराचंद जोशी ने स्पष्ट किया कि सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन का ढांचा मजबूत करना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करने का विश्वास जताया

Advertisement