अल्मोड़ा: ग्राम ज्यूड़ में बादल फटने से डोबा-चौसली मार्ग ठप, स्कूल जाने में तरस रहे बच्चे

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: ग्राम ज्यूड़ में बादल फटने से डोबा-चौसली मार्ग ठप, स्कूल जाने में तरस रहे बच्चे

 

हवालबाग (अल्मोड़ा): विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत ज्यूड़ कफून के ओसियाधार क्षेत्र में 19 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे अचानक हुई मूसलाधार बारिश और बादल फटने से भारी तबाही हुई है। श्यामादेवी मंदिर के पास स्थित भारी नाले में उफान के साथ आए मलबे ने पूरे गांव के रास्तों को ध्वस्त कर दिया है।

 

 

 

 

इस प्राकृतिक आपदा के कारण चौसली-डोबा-मार्ग पर मलबा भर जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। गांव के अंदरूनी पैदल संपर्क मार्ग बह जाने से स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों के सामने आवाजाही का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ हाईवे: लगातार बारिश से रामपुर बाजार पर मंडराया भूधंसाव का खतरा, भवनों में भी आईं दरारें

 

 

 

 

ग्राम प्रधान काजल बिष्ट ने आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय विधायक को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त मार्गों की जल्द मरम्मत कराने और वित्तीय सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक आई इस आपदा से मुख्य सड़क और पैदल रास्ते पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: सोशल मीडिया पर वायरल टेबल टेनिस वीडियो को शिक्षा विभाग ने बताया भ्रामक, दी तथ्यात्मक रिपोर्ट

 

 

 

मुख्य चिंताएं और मांगें:

प्रभावित मार्ग: चौसली-डोबा मोटर मार्ग और श्यामादेवी मंदिर क्षेत्र के आंतरिक पैदल मार्ग।

प्रमुख समस्या: मलबे के कारण रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों की शिक्षा और दैनिक आवाजाही प्रभावित।

प्रशासनिक मांग: जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत निरीक्षण कर रास्तों को जल्द से जल्द खोलने और आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *