रानीखेत: हल्द्वानी रोड पर चलती कार में अचानक लगी आग, फायर सर्विस ने सूझबूझ से पाया काबू; टला बड़ा हादसा

 

रानीखेत: हल्द्वानी रोड पर चलती कार में अचानक लगी आग, फायर सर्विस ने सूझबूझ से पाया काबू; टला बड़ा हादसा

 

 

 

रानीखेत: फायर स्टेशन रानीखेत की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। हल्द्वानी रोड के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिसे फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर समय रहते पूरी तरह बुझा लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 की शाम लगभग 07:18 बजे फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड के पास एक वाहन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट बिना किसी देरी के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को दी गई मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी

 

 

 

 

मौके पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन संख्या HR 05 BJ 7012 (रेनोल्ट ट्राइबर) आग की चपेट में थी। फायर कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए होजरील (Hoserel) की सहायता से आग पर पूरी तरह पानी का छिड़काव किया और आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड की इस तत्परता से वाहन को और अधिक नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया तथा समय रहते स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने पहुंची महिला की अचानक मौत, मचा हड़कंप

 

 

 

वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, परंतु समय पर फायर यूनिट के पहुंचने के कारण कोई भी जनहानि नहीं हुई।

 

 

 

घटनास्थल पर मुस्तैद फायर यूनिट के कर्मी:

  • लीडिंग फायरमैन (LFM): नरेश जोशी, संदीप सिंह, महिपाल सिंह
  • चालक (DVR): रमेश सिंह
Advertisement