हल्द्वानी प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, गोपाल भट्ट ने की निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, गोपाल भट्ट ने की निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग

 

 

 

 

अल्मोड़ा, संवाददाता। हल्द्वानी में एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। युवा कांग्रेस उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल भट्ट ने इस घटना को लेकर राज्य की भाजपा सरकार और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

 

 

 

महिला सुरक्षा के दावों पर उठाए सवाल एक बयान जारी करते हुए गोपाल भट्ट ने कहा कि भाजपा से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी (ABVP) के पदाधिकारी का नाम इस गंभीर मामले में सामने आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार महिला सुरक्षा और नारी सम्मान के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। भट्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार की महिला सुरक्षा की बातें केवल भाषणों और विज्ञापनों तक सीमित रह गई हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में राज्य में हुए महिला अपराध के कई मामलों में सत्ताधारी दल से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई है, जिस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ढूंगाधारा में आबादी के बीच मिले तीन जहरीले रसेल वाइपर, रेस्क्यू टीम ने जंगलों में सुरक्षित छोड़ा

 

 

 

 

पीड़िता को सुरक्षा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग गोपाल भट्ट ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि हल्द्वानी प्रकरण की पूरी तरह निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है, इसलिए आरोपी चाहे किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से जुड़ा हो, उसे किसी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने सभी आरोपियों के विरुद्ध ठोस साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़िता को तत्काल सुरक्षा, न्याय और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Advertisement