Almora News:अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती

0
ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई राजीव गांधी जी की जयंती

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज अल्मोड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को 21वीं सदी की सोच से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने सूचना एवं संचार क्रांति की मजबूत नींव रखी, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई शुरुआत की तथा युवाओं को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। उनके नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने और लोकतंत्र को गांव-गांव तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सौर ऊर्जा से संवरी भैसियाछाना के किसानों की राह, सोलर पंप से 4 हेक्टेयर भूमि में पहुंची सिंचाई सुविधा

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक ऐसा भारत था जो आधुनिक होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और समान अवसरों पर आधारित हो। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और नवाचार को देश की प्रगति का आधार माना और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए भारत को नई दिशा देने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि आज के समय में राजीव गांधी जी के विचार और उनकी दूरदर्शी सोच पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी जनहित, लोकतंत्र की रक्षा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया: पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा व यातायात के नियम

कार्यक्रम का समापन राजीव गांधी जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।इस अवसर पर उपस्थित निम्नवत है
1. ताराचंद जोशी
2. प्रकाश जोशी
3. वैभव पांडे (नगर महामंत्री)
4. गोविंद सिंह मेहरा
6. हरीश आर्य
7. फेमिना खान
8. विकास कुमार (पार्षद)
9. भैरव गोस्वामी
10. एन.डी.पांडे (जिला उपाध्यक्ष)
11. हरिराम आर्य
12. विकास कुमार
13. सुशील साह
14. किरण आर्य
15. डॉ. मनोज जोशी
16. पंकज
17. पूरन सिंह रौतेला
18. दीपक कुमार (पार्षद)
19. अम्बिराम आर्या
20. कृष्ण चंद्र जोशी

निवेदक:
ताराचंद जोशी
महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *