ख़बर शेयर करें -

उत्तरराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मैदानी क्षेत्रो में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्र तक धूप खिल रही है।

जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का कहर बढ़ रहा है। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है।

पर्वतीय इलाकों से ज्यादा ठंड मैदानी क्षेत्रों में महसूस की जा रही है। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ रिकॉर्ड किया गया है जबकि मुक्तेश्वर में दिन के अधिकतम तापमान में इतनी वृद्धि हुई है।

मंगलवार को भी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही लेकिन दिन के समय चटक धूप निकल गई। सूखी ठंड पड़ने की वजह से यह धूप अब गर्मी का एहसास कराने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:लीती गाँव, बागेश्वर में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बढ़ते कोहली के कारण धूप कुछ ही देर के लिए निकल रही है जिसके चलते कहीं-कहीं तापमान पहाड़ी इलाकों से भी नीचे पहुंच गया है।

पर्वतीय इलाकों में सूखी ठंड पड़ने के कारण नदी नाले जम रहे हैं। चमोली जनपद के बद्रीनाथ धाम, औली और नीति घाटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में नदी- नाले और झरने जम गए हैं। बर्फबारी और बारिश ना होने के कारण पहाड़ सूखे पड़े हुए हैं और पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:बॉलीवुड से देवभूमि तक: भारत के सबसे युवा प्रोड्यूसर कार्तिक पालीवाल बने ऐतिहासिक आदित्य मंदिर के मुख्य पुजारी

हालांकि नीति घाटी में इन दोनों टिम्बर सैन महादेव में पर्यटकों और यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां गुफा में पानी जमने से शिवलिंग का आकार बन गया है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

वही औली सहित कई क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाहीभी बढ़ गई है। वही मौसम की बेरुखी का असर अब दवाओं पर भी दिखने लगा है। देहरादून का एक्यूआई स्तर 200 के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा छाने से मैदानी इलाकों की आबोहवा और खराब हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *