Almora News:कृषि विज्ञान केंद्र, चिन्यालीसौड़ में 20वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित

कृषि विज्ञान केंद्र, चिन्यालीसौड़ (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) में दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को 20वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया गया। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र की वर्ष 2024–25 की प्रगति की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2025–26 की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में डॉ लक्ष्मी कांत, निदेशक (भा.कृ.अ.प.–वि.प.कृ.अ.सं), डॉ बी एम पांडे, नोडल अधिकारी (भा.कृ.अ.प.–वि.प.कृ.अ.सं), नोडल अधिकारी (अटारी), मुख्य कृषि अधिकारी, डीडीएम-नाबार्ड, सीएचओ, डीपीडी (आत्मा) सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ लक्ष्मी कांत की अध्यक्षता में किया गया , जिसका समन्वयन कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. के. के. पांडेय द्वारा किया गया । बैठक के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा केंद्र की गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अनुकरणीय परीक्षण, फ्रंटलाइन प्रदर्शनों एवं विस्तार कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। उपस्थित सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए, जिन्हें आगामी कार्ययोजना में सम्मिलित करने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा। बैठक का उद्देश्य जिले में कृषि एवं कृषक कल्याण से संबंधित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।