14 लाख रुपये की लूट में फरार बजरंग दल का आरोपी सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, अब तक 7 दबोचे गए

 

14 लाख रुपये की लूट में फरार बजरंग दल का आरोपी सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, अब तक 7 दबोचे गए

 

 

देहरादून (विशेष संवाददाता): पटेलनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अंजाम दी गई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल बजरंग दल के सिद्धांत बडोनी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, दोस्तों पर गंभीर आरोप

 

 

 

पटेलनगर में रची गई थी लूट की साजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र (महंत इंद्रेश अस्पताल के पास) में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित से 14 लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। पुलिस की गहन छानबीन और सर्विलांस टीम की मदद से घटना की कड़ियां जोड़ी गईं, जिसके बाद एक-एक कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई। मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में अन्य अहम जानकारियां सामने आ रही हैं।

 

 

 

 

विवादों से रहा है पुराना नाता
पुलिस रिकॉर्ड और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सिद्धांत बडोनी कोटद्वार के चर्चित दीपक ‘मोहम्मद’ विवाद के दौरान भी काफी सक्रिय रहा था। उस दौरान दीपक को डराने-धमकाने और मारने की धमकियां देने का भी आरोपी पर आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बड़ी लूट: सर्राफ राजेश सोनी से 14 लाख की सनसनीखेज वारदात, बजरंग दल के सिद्धांत बडोनी समेत कई आरोपी फरार

 

 

 

पुलिस की कार्रवाई जारी
दहदून पुलिस का कहना है कि लूट की रकम की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और आपराधिक वारदातों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement