Weather Update :उत्तराखंड में बदला मौसम,पर्वतीय जनपदों में तेज हवाओं गरज- चमक संग हल्की बारिश का यलो अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ों में बारिश से जहां मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने से उमस भरी झुलसाने वाली भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के सभी पर्वतीय जनपदों में तेज हवाओं गरज- चमक संग हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

💠आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी ,पौड़ी,अल्मोड़ा, चंपावत ,बागेश्वर , पिथौरागढ़ , नैनीताल और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन सभी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश, बिजली चमकने सहित 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगस्त के पहले हफ्ते में ही बदला मौसम: चमोली की ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात, ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बढ़ी ठंडक

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के अलावा अन्य मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है। इन इलाकों में दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने से गर्म हवाएं चलने और झुलसाने वाली उमस भरी गर्मी पड़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क

💠तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 27.9डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *