प्रतिबंध के बावजूद केदारनाथ व बदरीनाथ में रील बनाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से धामों में रील बनाकर माहौल खराब करने वाले 170 व्यक्तियों के मोबाइल जब्त किए गए।

इनमें केदारनाथ धाम में 100, जबकि बदरीनाथ में 70 मोबाइल अब तक जब्त किए गए हैं। यह पहली बार है, जब रील बनाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है।

10 मई को केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। यात्रा शुरू होते ही चारों धामों में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ पड़े, जिसके कारण अव्यवस्तता का माहौल बन गया।

💠मंदिर परिसर की 50 मीटर परिधि में रील बनाना प्रतिबंधित

ऐसे में सरकार की ओर से सख्ती दिखाते हुए मंदिर परिसर की 50 मीटर परिधि में रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब भी लोग आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस की ओर से कुछ ऐसे ब्लागर व रील बनाने वाले चिह्नित किए हैं, जिनकी ओर से भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं, पुलिस इन पर मुकदमा दर्ज कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 67 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

वहीं पुलिस की ओर से आपरेशन मर्यादा के तहत 66 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से कुछ व्यक्ति वह हैं, जोकि रास्ते में हुक्का पी रहे थे व नशा कर रहे थे। धार्मिक स्थलों पर नशा करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। जो व्यक्ति धार्मिक स्थलों पर नशा करते हैं, उनके खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से चलाए गए आपरेशन मर्यादा के तहत कोटपा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

💠ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पुलिस के शानदार ट्रैफिक प्लान से जाम से मिली राहत

चारों धामों में ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को धामों में रील व वीडियो बनाने वालों पर नजर रखने और जो लोग रील व वीडियो बना रहे हैं, उनके मोबाइल जब्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब भी कई ऐसे लोग हैं, जोकि मान नहीं रहे हैं। उनके मोबाइल जब्त किए जा रहे हैं।

गढ़वाल परिक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल के अनुसार, चारधाम मंदिर परिसर में रील व वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। अब तक केदारनाथ व बदरीनाथ में रील बना रहे 170 व्यक्तियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं। इन पर जुर्माने के साथ-साथ मोबाइल से डाटा डिलीट किया जाएगा। वहीं आपरेशन मर्यादा के तहत नशा करने वालों पर भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Advertisement