चार साल पूर्ण होने और पाँचवें वर्ष के शुभारंभ की माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को हार्दिक शुभकामनाएं, 

यह समय  साइंस,  टेक्नोलॉजी,  नवाचार के लिए,  राज्य में इसके इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए अभूतपूर्व रहा है,  

मुख्यमंत्री जी ने सदैव आगे बढ़कर हर initiative को राज्य के कोने कोने में ले जाने में जिस ऊर्जा,  उत्साह और बेमिसाल तत्परता से कार्य किया है वह निःसंदेह अद्भुत है,  चाहे प्रत्येक जनपद में Labs on Wheels हों,  हर ब्लॉक में STEM labs हों,  देहरादून में देश की पांचवी साइंस सिटी हो,  हर ज़िले में डिस्ट्रिक्ट साइंस, Innovation सेंटर योजना हो,  सीमान्त जनपद विज्ञान कार्यक्रम हों,  She for स्टेम हो,  entrepreneurship प्रोग्राम हो,  विश्व स्तर पर आयोजित होने वाले आपदा प्रबंधन सम्मेलन हो,  Silkyara विजय अभियान हो,  राज्य में 60 PIC ( Patent Information Centre) जैसे  ज्ञान आधारित योजना हों,  women Technology centres की स्थापना हो,  शोध,  विज्ञान चेतना हो,  स्पेस सम्मेलन हों,  राज्य और देश के विख्यात वैज्ञानिक संस्थानों को राज्य हित में जोड़ना हो, बोधिसत्व जैसे संवाद कार्यक्रमों से चार साल से जन संवाद करना हो,  हिमालयी सरोकारों को इकोलॉजी- इकोनॉमी के साथ टेक्नोलॉजी को जोड़कर सस्टेनेबिलिटी और एकाउंटेबिलिटी को लाने का मुख्यमंत्री जी का प्रयोग निःसंदेह प्रसंशनीय रहा है,  

उत्तराखंड राज्य की इस 25 साल की यात्रा के ये 4 वर्ष विज्ञान,  टेक्नोलॉजी और नवाचार के लिए अतुल्य रहे हैं, विकसित भारत और उन्नत उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में सफल नेतृत्व के लिए 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

मुख्यमंत्री धामी जी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.

Advertisement