Almora News:कौसानी के लक्ष्मी आश्रम में राधा बहन को पद्मश्री से किया गया सम्मानित,जिलाधिकारी ने स्वयं आश्रम पहुंचकर किया अलंकरण, बच्चियों को भी दी प्रेरणा

भारत सरकार द्वारा अल्मोड़ा जनपद की प्रख्यात गांधीवादी समाजसेवी राधा बहन को दिए गए पद्मश्री सम्मान को आज औपचारिक रूप से उनके कौसानी स्थित लक्ष्मी आश्रम में प्रदान किया गया। स्वास्थ्य कारणों के चलते वे सम्मान ग्रहण करने दिल्ली नहीं जा सकी थीं, ऐसे में जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने स्वयं आश्रम पहुंचकर उन्हें यह सम्मान सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  सूपी गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आश्रम में अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें राधा बहन के विचारों और जीवन-शैली से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने की सीख दी। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूँ कि इस आश्रम से और भी पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले निकलें, जो समाज सेवा और देशहित में उल्लेखनीय योगदान दें।”

यात्रा के दौरान आश्रम मार्ग में एक स्थान पर पेड़ों की कटाई और भूमि कटाव को देखकर जिलाधिकारी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी सी. एस. मर्तोलिया, तहसीलदार नेहा धपोला, जनमेजय तिवारी, थ्रीश कपूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Advertisement