Almora news:-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर शोभा यात्रा की हुई रिहर्सल

0
ख़बर शेयर करें -

Almora news:-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर शोभा यात्रा की हुई रिहर्सल

 

 

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर आज शिक्षा संकाय बीएड फैकल्टी से अकादमिक शोभा यात्रा की रिहर्सल हुई। साथ ही कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने तैयारियों का जायजा लिया। शोभायात्रा के रिहर्सल के दौरान क्षण-प्रतिक्षण कार्यक्रम को जांचा-परखा गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विजडम एकेडमी की मेगा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: जूनियर वर्ग में संस्कार और सीनियर में हर्षित रहे अव्वल

 

कुलपति प्रो .बिष्ट द्वारा शिक्षा संकाय में तैयारियों को लेकर सभी समितियों के संयोजकों और सदस्यों की बैठक लेकर निर्देशित किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।

 

 

रिहर्सल के दौरान दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डी. के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. ए. के. नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो हरीश जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो. शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), डॉ. एच. आर. कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य),प्रो. रिजवाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), कुलानुशासक डॉ दीपक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *